गढ़वा डी एस पी को हटाया जाय :भाजपा…

गढ़वा डी एस पी को हटाया जाय :भाजपा…

रांची(RANCHI): भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुलाकात कर मांग किया कि गढ़वा के डी एस पी जो अभी वर्तमान में वंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के पद पर आसीन सत्येंद्र नारायण सिंह हैं उनको चुनाव कार्य से दूर रखते हुए उनको पद से हटाया जाय..

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सत्येंद्र नारायण सिंह जिस प्रकार अपना कार्य कर रहें हैं वो किसी भी तरह से पुलिस पदाधिकारी का काम नहीं है , भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों पर जिस प्रकार ये केस मुकदमा कर रहें हैं उससे स्पष्ट है कि किस उद्देश्य से इनको वंशीधर नगर में भेजा गया है।सत्येंद्र सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं को आतंकित कर उनके खिलाफ आवेदन लेकर केस कर रहे हैं..

डीएसपी के इशारे पर जीतने भी केस किया है उस सबका प्रति मुख्य चुनाव पदाधिकारी को प्रतिनिधिमंडल ने दिया है।मामले में चुनाव आयोग ने जांच का आदेश दिया है।प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी शामिल थे..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *