इरफान अंसारी के एक बयान के बाद जामताड़ा में चुनावी प्रचार तेज…

इरफान अंसारी के एक बयान के बाद जामताड़ा में चुनावी प्रचार तेज…

जामताड़ा(JAMTARA): कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी के एक बयान के बाद जामताड़ा में चुनावी प्रचार तेज हुआ है। अपने चुनावी क्षेत्र का शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू तुफानी दौरा कर रही है। इनके पहुंचने से आदिवासी और गैर आदिवासी मतदाता उत्साहित है..

आप देख रहें हैं ‘दाना” साइक्लोन के बीच हर उम्र के लोग पानी में भिंगकर सीता सोरेन का स्वागत कर रहें हैं। जगह जगह उनकी अगवानी करने के लिए लोगों घंटों से इंतजार कर रहें है..

यह है उदयपुर आदिवासी बाहुल्य गांव जहां छाता लगा कर उनका स्वागत ग्रामीणों ने किया। भींग भींग कर लोग सीता सोरेन को देखने के लिए चौक चौराहों पर खड़े रहें। केंदुआटांड़, रानीडीह, मुरली पहाड़ी, जुरगुडीह, वीरगांव में उनका तुफानी संपर्क अभियान चला। उनके तुफानी अभियान से दुर्गा सोरेन का याद ताजा हो गया..

लगभग सभी गांवों में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जैसी आगवानी सीता सोरेन का भी लोगों ने किया। इससे रानीडीह में तो सीता सोरेन भावुक हो गईं। जिस बात की चर्चा सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है…

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *