झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को अपना समर्थन नाई समाज ने भी खुलकर कर दिया है। इस दौरान झरिया के भागा 5 नंबर निवासी डॉक्टर सत्यनारायण ठाकुर के आवास पर नाई समाज ने बैठक कर प्रत्याशी रागिनी सिंह का खुले मंच से समर्थन कर ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह उपस्थित रही। सर्व प्रथम नाई समाज ने गुलदस्ता और माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में नाई समाज ने कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी जातियों को जो मान-सम्मान मिला है वो कांग्रेस के शासन में कभी भी नहीं मिला..
हमलोंगो को सिर्फ ठगने का काम किया है। चुनाव के समय कांग्रेस के विधायक ने नाई समाज के उत्थान के लिए बड़े बड़े वादे किए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद नाई समाज को ही भूल गए और पांच सालों तक नजर नहीं आए। अब चुनाव में दिखाई दे रहे हैं। नाई समाज ने भी मन बना लिया है इस बार भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाएंगे..
प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि देश की जनता जानती है कि मोदी जी ने बिना भेदभाव के हर वर्ग और समुदाय के लिए ईमानदारी से काम किया है। नाई समाज का विकास में अहम योगदान है। 5 साल झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार ने सिर्फ राज्य में लूटने खसोटने का काम किया है। युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। क्या वादा पूरा हुआ..
महिलाएं बेटियां तक सुरक्षित नहीं है। गठबंधन की सरकार में सिर्फ लुट खसोट, अत्याचार, हत्याएं रंगदारी जैसे अपराधिक घटनाओं ग्राफ बढ़ा है। रागिनी सिंह ने कहा कि नाई समाज के लोग मजदूर मसीहा कहे जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह के समय से ही जुड़े है। रागिनी सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की..
इस दौरान नाई समाज के अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा सचिव प्रदीप कुमार शर्मा के आलावे अरविंद कुमार, डॉक्टर सत्यनारायण ठाकुर, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, विजय शर्मा, डॉक्टर शिव कुमार शर्मा, ललन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, मंटू ठाकुर, भूषण शर्मा, सनी शर्मा, किशोर शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, वासुदेव ठाकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

