डॉ लंबोदर महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए जेएमएम व जेएलकेएम के सैकड़ों युवाओं आजसू पार्टी का दामन थामा

डॉ लंबोदर महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए जेएमएम व जेएलकेएम के सैकड़ों युवाओं आजसू पार्टी का दामन थामा

रांची(RANCHI): गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो पर आस्था व्यक्त करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सैकड़ो युवाओं ने मिलन समारोह में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न पंचायत से आए इन युवाओं का स्वागत करते हुए डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जिस प्रकार से युवाओं ने अपना उत्साह दिखाया है और आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं..

उससे यह प्रतीत होता है की युवा गोमिया विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अव्वल बनाना चाहते हैं। युवाओं की यह समझ बन गई है की राज्य में एनडीए की सरकार बनाना आवश्यक हो गया है। युवाओं में इस बात की चर्चा है की राज्य मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार से युवाओं का भला होने वाला नहीं है। इस सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आए युवाओं से आजसू पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। यह युवा विभिन्न टोलों व गांवों में जाकर संगठन को जहां सशक्त करेंगे वहीं लोगों को भी गोल बंद करेंगे। मिलन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा छोड़ ओमप्रकाश भोक्ता, सिकंदर भोक्ता, नारायण भोक्ता, नतरू भोक्ता, तुरन भोक्ता, अकलू गंझू, सीताराम भोक्ता, राजू भोक्ता, सुंदर भोक्ता, तुपेश भोक्ता ,सुरेश भोक्ता ,सुभाष भोक्ता ,महेश भोक्ता ,मंडल भोक्ता, रवि भोक्ता, धीरज भोक्ता ,रितेश भोक्ता, पंकज भोक्ता ,धीरन भोक्ता, सुंदर भोक्ता, डब्लू भोक्ता, जगरनाथ भोक्ता, गुलाब चंद्र महतो, गिरधारी साव, मोहम्मद अजहरूद्दीन अंसारी, पीके चौधरी, बिरेन उरांव,चंदू तुरी व लूटो तुरी आदि ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर बुधन भोक्ता, भूपेंद्र कुमार महतो, संटू सिंह, चंदन सिन्हा ,राजू महतो, दिनेश कांदू, आनंद महतो, हबीब उर्फ बबलू आदि मौजूद थे..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *