वोट केलिए कितना गिरेंगे हेमंत सोरेन…..बाबूलाल मरांडी

वोट केलिए कितना गिरेंगे हेमंत सोरेन…..बाबूलाल मरांडी

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर फिर निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि मइयां सम्मान की ढोंग करने वाले हेमंत सोरेन को अपने परिवार के महिला सदस्य के अपमान की चिंता नही है..

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने केलिए, वोट बैंक केलिए कितना नीचे गिरेगे हेमंत सोरेन। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन जी झारखंड आंदोलनकारी की बड़ी बहू, स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी, मुख्यमंत्री की मां समान भाभी ,एक जनप्रतिनिधि हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी अपने कैबिनेट मंत्री द्वारा उनके लिए बोले गए अपमानजनक शब्द को बर्दाश्त कर रहे हैं..

कहा कि मुख्यमंत्री जी सत्ता मद में डब चुके हैं। कहा कि थोड़ी भी प्रतिष्ठा बची है तो मुख्यमंत्री जी को इरफान अंसारी पर कार्रवाई करनी चाहिए..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *