तीन व्यापारिक समूहों के 24 ठिकानों पर आयकर ने मारा छापा…

तीन व्यापारिक समूहों के 24 ठिकानों पर आयकर ने मारा छापा…

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के सहारे पैसा पहुंचने की गुप्त सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने शुक्रवार को राज्य के तीन व्यापारिक समूहों के 24 ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान कई स्थानों से भारी मात्रा में जेवरात और नकदी मिली है. जेवरात के मूल्यांकन के लिए वैल्यूवर बुलाये गये हैं. नोटों की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों की मदद ली गयी है. इसके अलावा व्यापारिक समूह के लोगों के डिजिटल डिवाइस से डेटा रिकवरी के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलायी गयी है. इसका उद्देश्य हवाला के कारोबार के सहारे पहुंचे पैसों का विस्तृत ब्योरा जुटाना बताया जाता है. राज्य में हवाला नेटवर्क पर आयकर की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. छापेमारी में 300 से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी और 100 से अधिक अर्द्धसैनिक बल के जवान लगे हैं…

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान हवाला के सहारे पैसों के लेनदेन की सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह जमशेदपुर के 15, रांची के दो, गिरिडीह के छह और कोलकाता के एक ठिकाने पर छापा मारा. आयकर विभाग ने जमशेदपुर के व्यापारी संजय भालोटिया, अमित भालोटिया, संजय पलसनिया और मनोज आदशरा को छापेमारी के दायरे में शामिल किया है. इसके अलावा रांची के रिषु चिरानिया और गिरिडीह के राकेश बर्णवाल ग्रुप की छापेमारी के दायरे में शामिल किया गया है. वैल्यूवर की टीम को जमशेदपुर के लिए शाम को रांची से रवाना किया गया है. फॉरेंसिक और कंप्यूटर विशेषज्ञों की टीम के रात 10:00 बजे तक बेंगलुरू से रांची पहुंचने की उम्मीद जतायी जा रही है. इसके बाद इन्हें जमशेदपुर और गिरिडीह के लिए भेजा जायेगा, ताकि डिजिटल डिवाइस से डेटा लेकर लेनदेन की जांच की जा सके…

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *