BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी ..PM मोदी समेत इन 40 नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी ..PM मोदी समेत इन 40 नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अन्नपूर्णा देवी, नित्यानंद राय, झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान, चुनाव सह प्रभारी एवं असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित प्रदेश के आला नेता स्टार प्रचारक होंगे.

प्रत्याशियों केचुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों के छह मुख्यमंत्री भी आयेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी झारखंड में स्टार प्रचारक होंगे.

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रवींद्र कुमार राय, अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, चंपई सोरेन, कड़िया मुंडा, सांसद दीपक प्रकाश, विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे, ढुलू महतो, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, पार्टी पदाधिकारी बालमुकुंद सहाय, मनोज सिंह, घूरन राम, रामचंद्र चंद्रवंशी और सीता सोरेन जैसे नेता मोर्चा संभालेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और बंगाल से पार्टी के विधायक शुभेंदू अधिकारी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *