संपूर्ण विश्व में प्रजातंत्र का सबसे बड़ा संगठन होने का तमगा बीजेपी के पास…

संपूर्ण विश्व में प्रजातंत्र का सबसे बड़ा संगठन होने का तमगा बीजेपी के पास…

जामताड़ा(JAMTARA): संपूर्ण विश्व में प्रजातंत्र का सबसे बड़ा संगठन होने का तमगा बीजेपी के पास है। यह सब एक दिन, एक माह या एक वर्षों में नहीं हुआ है। इसके लिए विभिन्न संगठनों के दिन रात के कठोर संघर्ष का परिणाम है। तब बीजेपी विश्व पटल पर उभर कर आई है। इसकी बानगी विधानसभा चुनाव 2024 में दृष्टिगोचर हो रहा है..

टिकट बंटवारे के बाद असंतोष और अविश्वास पार्टी को संताल परगना में निगलने के लिए जीभ लप लपा रहा था। इससे निपटने के लिए क्राइसेस मैनेजमेंट के दर्जनों महारथियों को पार्टी ने कमान सौंप दी है। संताल में व्याप्त असंतोष को संभालने की जिम्मेदारी निशिकांत दुबे को मिला है। उनके एक्शन में आते ही जामताड़ा विधानसभा में असंतोष के बादल छंटने लगा है..

अलबत्ता सत्यानंद झा बाटुल अभी छिटके हुएं हैं। बावजूद इसके कि बीजेपी का जामताड़ा विधानसभा संभलने लगा है। यह दिगर बात है कि बीजेपी के बनने वाली भावी सरकार में सम्मान जनक जगह देने का प्रलोभन खुलेआम दिया गया। जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के पवित्रता को प्रभावित करते दिखाई दे रहा है..

दरअसल गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे जामताड़ा पहुँचे। जहाँ रूष्ट नेताओं और अपने समर्थकों से मुलाकात किया। उन नेताओं को लोली पॉप थमाने की कोशिश की। बताते चलें कि भाजपा ने नाला विधानसभा से सत्यानन्द झा, वीरेंद्र मंडल व माधवचन्द्र महतो ने टिकट की दावेदारी की। वहीं जामताड़ा विधानसभा से टिकट की मांग लगभग आधा दर्जन नेता कर रहे थे..

इन सभी की दावेदारी को भाजपा ने खारिज कर दिया । नाला माधवचन्द्र महतो और जामताड़ा से सीता सोरेन को टिकट थमाया । आज निशिकांत दुबे जामताड़ा पहुँचे जहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते के दौरान कहा कि नाला विधानसभा से तीन नेताओं की दावेदारी थी, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्व परी होती है। जिसमें माधवचन्द्र महतो को टिकट दिया। वीरेंद्र मंडल पार्टी से रूष्ट नही है, पार्टी का पक्का सिपाही हैं। वहीं सत्यानन्द झा से मिलने का प्रयास किया ..

लेकिन उनसे मुलाकात नही हो पाई। साथ ही उन्होंने कहा कि बी जे पी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी और भाजपा को जो भी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी उन्हें सरकार बनने पर सम्मान जनक स्थान देने का काम करेगी..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *