जामताड़ा(JAMTARA): सीता सोरेन हमारा घर छोड़कर तुमको हराने जामताड़ा चलीं गईं। वह बीजेपी में जाकर हमारे परिवार और जेएमएम को बदनाम कर रही है। तुम और हेमंत दोनों भाई मिलकर भाजपा को हराकर दोबारा सरकार बनाओ। यह पोस्ट कांग्रेस के जामताड़ा प्रत्याशी इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन से भेंट के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जो ट्रेंच कर रहा है। इसके साथ उन्होंने फोटो भी पोस्ट किया है। जिसमें इरफान उनका पैर पकड़ रखें है। वहीं दिशम गुरु का हाथ इरफान के सर आशिर्वाद के मुद्रा में है। इस पोस्ट को मंत्री इरफान अंसारी ने मीडिया के साथ शेयर कर लिखा है।
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

