धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने नामांकन पत्र दाखिल किया…

धनबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने नामांकन पत्र दाखिल किया…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक राज सिन्हा ने भारी बारिश के बीच उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा ने राज सिन्हा पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है..

बारिश में भीगते हुए भी राज सिन्हा के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ उनका समर्थन किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी और जनता का जो भरोसा उन पर है, उसे वह विकास कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाते रहेंगे..

राज सिन्हा ने कहा, “धनबाद की जनता के आशीर्वाद और समर्थन के साथ मैं एक बार फिर सेवा का अवसर पाने के लिए प्रयासरत हूँ। हमारे क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के जो कार्य शुरू किए गए हैं, उन्हें पूरा करने का मेरा संकल्प है”…

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *