युवक ने खुद के अपहरण की फर्जी साजिश रचकर दोस्तों के की साथ शराब पार्टी…

युवक ने खुद के अपहरण की फर्जी साजिश रचकर दोस्तों के की साथ शराब  पार्टी…

रांची(RANCHI): रांची में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद के अपहरण की फर्जी साजिश रचकर दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आदर्श कुमार समेत उसके पांच अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शशांक, परमेश्वर, कार्तिक, अनिल और गुड्डू कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से 20 जिंदा कारतूस और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि साहेबगंज से एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसका भांजा, आदर्श कुमार, अपहृत हो गया है और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के तौर पर 15 लाख रुपये मांगे हैं…

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आदर्श कुमार को पीएन बोस कम्पाउंड के एक अपार्टमेंट से सकुशल बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि अपहृत युवक दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। जांच में आदर्श के मोबाइल से साइबर फ्रॉड के प्रमाण भी मिले, जिससे पता चला कि यह मामला साइबर अपराध और अवैध हथियार से संबंधित है…

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *