डॉ लंबोदर महतो के नामांकन में उमड़ी भीड़, इस बार भी प्यार, स्नेह व आशीर्वाद की उम्मीद

डॉ लंबोदर महतो के नामांकन में उमड़ी भीड़, इस बार भी प्यार, स्नेह व आशीर्वाद की उम्मीद

रांची(RANCHI): गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने आजसू पार्टी प्रत्याशी के रूप में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी ( तेनुघाट) के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद न्यू मार्केट मैदान में आयोजित नामांकन सभा में उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सबों का प्यार , स्नेह व आशीर्वाद हमको मिलता रहा है।

पुनः मिलेगा, ऐसा हमें आशा व विश्वास है। हमने विपक्ष में रहते हुए अनेकों विकास का काम किया है। लोगों की सेवा की है। हम हमेशा जनता के हित लगे रहते हैं।135 सड़कों का निर्माण कराया है। 03 अरब से ज्यादा के विकास कार्य किया गया है। अनेकों पुल- पुलिया का भी निर्माण किया गया है। जनहित के सैकड़ो काम भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। विरोधियों की साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं। लोगों का हित सर्वोपरि है। गोमिया का सर्वांगीण विकास हमारा बराबर ध्येय बना रहता है..

इसके पूर्व गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि लोगों को यह संकल्प लेना है कि हम सबों को एनडीए की सरकार बनाना है। राज्य की मौजूदा भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकना है। क्षेत्र की जनता इस बात को भली-भांति समझती है कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य का बड़ा नुकसान किया है। ठगने व धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए की नीतियों पर लोगों को भरोसा है। लोगों ने यह तय कर लिया है कि गोमिया से डॉ लंबोदर महतो को विजय दिलाकर एनडीए की सरकार बनानी है। नामांकन सभा में भाजपा प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि चुकना नहीं है। परिवर्तन करना है। कुशासन को समाप्त करना है..

उन्होंने कहा कि एनडीए ने डॉ लंबोदर महतो को प्रत्याशी बनाया है। आप सबों का यह कर्तव्य एवं दायित्व बन जाता है की सरल, सहज व व्यवहार कुशल व लोगों के सुख-दुख के साथी व सदैव अपनों के बीच रहने वाले डॉ लंबोदर महतो को हम सब अपार मतों से चुने और झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी करें। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को हटाना आवश्यक है और यह चुनाव अवसर है। नामांकन सभा में भाजपा ,आजसू पार्टी, जनता दल यूनाइटेड , लोजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। संचालन राजेश विश्वकर्मा ने किया। सभा को अशोक हेंब्रम, अकेश्वर महतो, मुमताज अंसारी, संतोष साव, महेश महतो, मिनहाज अंसारी, चंपा देवी, कामेश्वर महतो, भवानी प्रसाद मुखर्जी, रवि केवट, अनिल महतो, मुन्नी देवी, अमरजीत महाराज, मोहन राम व देवेंद्र महतो आदि ने संबोधित किया। नामांकन सभा में गोमिया, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नामांकन सभा के पूर्व डॉ लंबोदर महतो बेरमो अनुमंडल कार्यालय से लोगों के भारी हुजूम के साथ सभा स्थल पर पहुंचे..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *