झारखंड के हटिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नामांकन जनसभा में केन्द्रीय मंत्री एवम चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन..

झारखंड के हटिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नामांकन जनसभा में केन्द्रीय मंत्री एवम चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन..

रांची(RANCHI): आज दाना तूफान आ रहा है, ये तूफान तो दो दिन में निकल जाएगा, लेकिन यदि हेमंत सरकार एक बार और आई, तो ये झारखंड को बर्बाद कर देगी। कल ही एक बेटी का बलात्कार राँची में हुआ। 7,400 बलात्कार इस सरकार में हुए हैं। रुबिका पहड़िया जैसी बेटियों को काट कर फेंक दिया गया। ऐसी सरकार को बर्दाश्त करोगे क्या? हमारी बेटी अपमानित है, माता अपमानित है। बांग्लादेशी आते हैं, ये बेटियों से शादी करते हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। बांगलादेश के घुसपैठियों का स्वागत हेमंत सरकार करती है।ये पाँच साल के लिए अगर ये सरकार आ गई, तो झारखंड बर्बाद हो जायेगा..

हमने कुंभकर्ण के बारे में सुना था, वो 6 महीने जागता था और 6 महीने सोता था। वो जागने पर खाता ही रहता था लेकिन ये JMM के नेता तो 12 महीने ही खाते हैं।ये बालू खा गए, मिट्टी खा गए, कोयला खा गए। ये जनता का पैसा खा गया, इनसे बदला लेने का समय आ गया है।प्रधानमंत्री जी ने पीने के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए करोड़ों रुपये भेजे लेकिन ये पैसे कांग्रेस और JMM की सरकार खा गई।मोदी जी की सरकार दिल्ली में है, वो जो पैसे भेजते हैं, गठबंधन की सरकार खा जाती है, इस बार इस गठबंधन को हराना है..

हेमंत सोरेन ने 5 लाख नौकरी हर साल देने का वादा किया था। 4 साल 10 महीने में नौकरी किसी को नहीं मिली।आखिरी समय में नौकरी के लिए नौजवान को दौड़ा दिया। ऐसा दौड़ाया कि वो वापस नहीं लौट पाए, उनके मृत शरीर वापस आये।जिन्होंने पेपर लीक किया है, वो सभी जेल भेजे जाएंगे, वो बचेंगे नहीं। गलत एग्जाम के आधार पर रिजल्ट नहीं आएंगे।मैं भाजपा की तरफ से कह रहा हूँ कि 2.86 लाख पद पहली कैबिनेट बैठक के बाद भर दिये जाएंगे। हम कैलेंडर बनाएंगे। हमारे पंच प्रण हैं।पहला प्रण है कि हम नौजवानों को नौकरी देंगे। हम 5 लाख रोजगार अलग देंगे और नौकरी अलग देंगेमध्यप्रदेश पहला राज्य था जिसने लाड़ली बहना योजना बनाकर बहनों के खातों में पैसे डाले।

हेमंत सरकार ने 2,000 रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था लेकिन किसी को नहीं मिला। चुनाव आने पर 1,000 रुपये पकड़ा दिये। भाजपा का प्रण है कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में फैसला होगा, हर बहन के खाते में हर महीने 11 तारीख को 2,100 रुपये डाले जाएंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम करने वाले नौजवानों को दो साल तक हर महीने 2 हजार रुपये दिये जाएंगे..

जिनके कच्चे मकान हैं, उनको पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। इन लोगों ने तो आपने मकान बना लिए लेकिन मोदी जी और भाजपा बनाएगी गरीबों के मकान! बालू आज बाल्टी में बिक रही है। हेमंत सोरेन बालू खा गए। भाजपा का प्रण है कि मकान बनाने के लिए सभी को बालू फ्री में दी जायेगी। भाजपा की सरकार आने वाली है आपकी जिंदगी बदलने के लिए। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे और त्योहार पर 2 सिलेंडर फ्री मिलेंगे। जिसने भ्रष्टाचार किया है, उसको भाजपा छोड़ेगी नहीं! ये चुनाव झारखंड के भविष्य को बचाने का चुनाव है। यह माटी, रोटी और बेटी बचाने का चुनाव है..

आज जनता का समुद्र नवीन जायसवाल को समर्थन देने के लिए उमड़ा है। मुझे विश्वास है कि नवीन जी को आप रिकॉर्ड वोटों से जिताओगे।आज संकल्प लीजिए, हम नवीन जायसवाल को जितायेंगे और भाजपा की सरकार बनायेंगे..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *