झरिया(JHARIA): भारतीय जनता पार्टी झरिया विधानसभा प्रत्याशी रागिनी सिंह के कार्यालय में भाजपा चुनाव संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में एवं विधानसभा प्रभारी नितेश चंद्रवंशी की मौजूदगी में बुधवार को संपन्न हुई..
बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक हरीश जोशी के देखरेख में विभिन्न विभागों की संपूर्ण संचालन समिति की चर्चा की। जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं अपनी अपनी जवाब देही को स्वीकार करते हुए चुनाव में लग जाना है और चुनाव संपन्न होने तक अपनी जिम्मेदारी को संभालना है ..
झरिया विधानसभा चुनाव प्रभारी नितेश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में संचालन समिति के कार्यकर्ताओं से कहा की हर हाल में हमें चुनाव जीतना है ,चुनाव की हर रणनीति हमें उपयोग में लाना है और सवा लाख वोटो का लक्ष्य रखकर हम सभी कार्यकर्ताओं को सभी शक्ति केंद्र एवं बूथों के कार्यकर्ताओं तक पहुंचना है..
संयोजक हरीश जोशी ने कहा हमें भाजपा की सरकार लाना है और नरेंद्र भाई मोदी जी को मजबूत बनाना हैं l झारखंड का चुनाव आगे आने वाले अन्य राज्यों के चुनाव को भी प्रभावित करेगा इसलिए हर हाल में झरिया विधानसभा चुनाव जीतना है l बैठक में वरिष्ठ नेता शैलेश चंद्रवंशी, राजकुमार जैना, विष्णु त्रिपाठी, ध्रुव हरि ,अजय निषाद, प्रियंका देवी ,उमेश यादव, पूनम महतो, गंगाराम ,अभिषेक पांडे ,अरुण साव ,दिलीप भारती, स्वरूप भट्टाचार्य ,संतोष सिंह ,सुमन अग्रवाल ,साधन महतो , शिवांश श्रीवास्तव , तरुण राय, अर्जुन निषाद, बच्चा गिरी ,अजय दास, संतोष शर्मा ,राजाराम, सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे ..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

