विजय दिवस पर इनर व्हील क्लब ने बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता का किया अयोजन..

धनबाद (DHANBAD)विजय दिवस के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर 2023 को इनर व्हील क्लब, धनबाद, माइलस्टोन के द्वारा, डी जी एम एस रिकरिएशन क्लब, के प्रांगण में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कर्नल एम के सिंह थे। श्री शिव शंकर धर प्रतियोगिता के गैस्ट आफ आनर व  निर्णायक थे। डी ए वी कोयलानगर के श्री सचिन कुमार भी प्रतियोगिता के निर्णायक थे। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष, रश्मि सहाय व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋतु श्रीवास्तव  द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि कर्नल एम के सिंह व गैस्ट आफ आनर को शाल से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ग्रुप ‘ए’ में   अनुष्का मेहता ने प्रथम,  आकांक्षा मेहता  ने द्वितीय,  अनुष्का कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप ‘बी’ में  अरुण सागर ने प्रथम,  कोमल कुमारी  ने द्वितीय, काशवी आर्या साहू    ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  ग्रुप ‘सी’ में अर्पिता मंडल  ने प्रथम, नव्या   ने द्वितीय,  सान्वी समादर   ने तृतीय  स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में श्री मुकेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *