पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने हेतु विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने हेतु  विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार महोदय ने बरवाअड्डा एवम् पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस क्रम में एसपी महोदय ने बरवाअड्डा थाना अंतर्गत हरिहरपुर्, मरीचो, पंजनिया, धरमपुर, छोटा जमुआ एवं तिलैया स्थित पिकेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई समेत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया..

महोदय ने सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।एसपी महोदय ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है, लिहाजा उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ग्रामीणों से सम्पर्क स्थापित कर अधिक संख्या में मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश भी दिया..

सुदूर ग्रामीण इलाकों में निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने मतदाताओं से मुलाक़ात कर आगामी विधानसभा चुनाव में निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करने को कहा। महोदय ने वोटरों से किसी भी तरह के प्रलोभन को अस्वीकार करने एवं चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन के सहयोग की भी अपील की..

इसी दौरान एसपी महोदय ने पूर्वी टुंडी क्षेत्र का भी दौरा किया। उन्होंने इलाके में करमदहा स्थित अंतर जिला चेक पोस्ट का भी जायजा लिया। चेक पोस्ट पर तैनात पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने हेतु निर्देश देते हुए वहाँ उपलब्ध पंजी का भी अवलोकन किया गया..

एसपी महोदय ने सभी गाड़ियों की सघन जांच करने व अन्य गतिविधियों पर भी नज़र रखने को कहा ताकी चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को विफल किया जा सके।निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय श्री अजीत कुमार के साथ बरवाअड्डा थाना प्रभारी श्री सुनील रवि, पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी श्री तारिक़ वसीम समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *