झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने मंगलवार की सुबह झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे लगे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलिअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। अभियान की शुरुआत बस्ताकोला से किया गया जहा उन्होंने सर्वप्रथम अंबेडकर चौक पर बाबा भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वही स्वर्गीय नगीना पासवान जी, तत्पश्चात कतरास मोड़ स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी, जय प्रकाश नारायण जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया..
जिसके बाद लक्ष्मणीया मोड़ स्थित महाराणा प्रताप धर्मशाला मे स्थापित किशुन पहलवान जी, बाटा मोड़ स्थित गणेश साहू जी, चिल्ड्रन पार्क स्थित महात्मा गांधी जी, फ़ुलारीबाग स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी यात्रा जोड़ापोखर थाना समीप शहीद शशिकांत पांडेय चौक पहुंचा जहां रागनी सिंह ने शहीद शशिकांत पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद चौहान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित की..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

