अपने विरोधियों को इरफान अंसारी ने ललकारा, दिखाया कर्मवीर का आईना

अपने विरोधियों को इरफान अंसारी ने ललकारा, दिखाया कर्मवीर का आईना

जामताड़ा(JAMTARA): विधानसभा चुनाव 2024 टिकटों के बंटवारे के साथ बीजेपी में भागम भाग मची हैं। तो एनडी गठबंधन के उम्मीदवार और ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी संगठन को सजाने संवारने में जुटे हैं। दुमका से डाक्टर लूईस मरांडी और जामताड़ा से सत्यानंद झा बाटुल ने बीजेपी को बाईं बाई कर दिया है। डाक्टर लूईस मरांडी ने तो झामुमो का दामन थाम लिया है। जिनकी सराहना इरफान अंसारी ने किया हैं..

वहीं सत्यानंद झा का हवाला दे इरफान ने बीजेपी पर हमला किया है। कहां है जीवन के अंतिम समय में धोखा देने वाली पार्टी बीजेपी है। दरअसल मिहिजाम में पार्टी कार्यकर्ताओं और गठबंधन के सहयोगियों के साथ इरफान अंसारी ने मैराथन बैठक किया। जहां मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन पर भावनात्मक कटाक्ष किया । कहा है कि दुर्गा सोरेन की पत्नी और घर की बड़ी बहु होने का फर्ज उन्हें निभाना चाहिए। उन्हें पहले बुजुर्ग सास ससुर की सेवा करनी चाहिए । एआईएमआईएम चीफ़ असादुदीन ओवैसी को एनडी गठबंधन का हिस्सा बनने का इरफान अंसारी ने सुझाव दिया है..

हम आपको बताते चलें कि मिहिजाम राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर स्थित जामताड़ा का एक महत्वपूर्ण शहर है। जहां कांग्रेस का पार्टी कार्यालय है। यह कार्यालय चित्तरंजन स्टेशन के पास है। जहां मंत्री इरफान अंसारी ने कार्यकर्ता बैठक की है। बैठक के दौरान एन एच 419 आंशिक अवरूद्ध रहा। यहां पर सौंकड़ो की संख्या में बाइक मुख्य मार्ग पर खड़ा रहा। इसके साथ मंत्री का काफिला और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता भी सड़क मार्ग को प्रभावित किया। जिसके चलते यातायात की गति प्रभावित रहा। गौरतलब बात यह था कि वहां चुनाव आयोग की एजेंसियां मौके से गायब रही..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *