पुलिस स्मृति दिवस: वीर शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि…

पुलिस स्मृति दिवस: वीर शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD) : 21 अक्टुबर का दिन पूरे देश मे पुलिस संस्मरण दिवस के रुप मे मनाया जाता हैं. इस दिन पुलिस विभाग के द्वारा अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियो को श्रद्धांजलि दी जाती हैं. धनबाद मे भी सोमवार को पुलिस केन्द्र मे वीर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई.

पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर सोमवार को जिले मे पुलिस विभाग द्वारा अपने कर्तव्य के दौरान झारखंड पुलिस के शहीदों जवानों को याद करते हुए कर्त्तव्य के दौरान शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. सोमवार सुबह 8 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई. वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) अजीत कुमार , पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कपील चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया.

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा शहीदों के परिजन को सम्मानित किया गया और उनका दुःख बांटने की कोशिश की गई. मौके पर एस्एसपी महोदय ने कहा कि अपने कर्तव्य के दौरान देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है, हालांकि शहीदों की क्षति को भुलाया नहीं जा सकता है.

मौक़े पर एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी नौशाद आलम, एसडीपीओ आशुतोष सत्यम, डीएसपी सुमित कुमार, एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, डीएसपी अरविंद सिंह, डीएसपी संजीव कुमार, डीएसपी शंकर कामती, प्रचारी प्रवर प्रथम अवधेश कुमार समेत कई पदाधिकारी व जवान मौजूद थें.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *