धनबाद(DHANBAD): धनबाद जेल में बंद एक कैदी की अस्पताल में संदिग्ध मौत का मामला तुल पकड़ लिया है…धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर देवी मंदिर के पास के निवासी 67 वर्षीय सोबरन चौहान को गत शुक्रवार को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था…तब किसी को पता नहीं था कि इस गिरफ्तारी के बाद वह कभी दुबारा वापस नहीं लौट पाएंगे ..दरअसल केंदुआडीह थाना पुलिस ने उन्हें अवैध शराब बेचने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था ..उन पर पहले से मामले दर्ज थे.. गिरफ्तार करने के साथ ही दूसरे दिन शनिवार को धनबाद मंडल कर भेज दी ..जहां उनकी तबीयत खराब होने पर धनबाद जेल से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH )भेज दिया गया.. रविवार को सुबह 10बजे अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को सूचना दी गई उनके स्थिति के बारे में बताया गया…
मृतक के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो पाया कि शोभरण का शव डीप फ्रीजर में रखा हुआ है.. परिजनों का आरोप है कि केंदुआडीह पुलिस की पिटाई व प्रताड़ना से उनकी स्थिति बिगड़ी है..
वहीं धनबाद पुलिस ने परिजनों के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के बाद किसी भी अभियुक्त की मेडिकल जांच कराने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है उसके बाद को कोर्मिट के आदेश मिलने के बाद जेल भेजा जाता है ..जब तक स्वास्थ्य जांच नहीं होता तब तक जेल फॉरवर्ड नहीं किए जाते ..
सभी कार्रवाई नियम के तहत किए जाते है..
अब सवाल यह है कि यदि मंडल कारा में उनकी स्थिति खराब हुई तो उसकी सूचना मंडल कारा प्रबंधन ने परिजनों को क्यों नहीं दी मृतक के परिजन शेखर कुमार ने इस मामले में केंदुआडीह पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है
जबकि इस मामले में धनबाद SSP एचपी जनार्दनन ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी ..मृतक के साथ किसी भी तरह के पुलिस प्रताड़ना से इंकार करते हुए कहा कि पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई किया है..वह डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि मृतक अवैध शराब बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुके है..परिजनों का आरोप बेबुनियाद है.. पूरे मामले की जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी..
अब सवाल है कि सोबरन चौहान की संदिग्ध मौत आखिर कैसे हुई यह सब कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही निर्भर करता है…आपको बता दे कि सोबरन चौहान अंडा चाट बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करते थे..घटना के बाद से आक्रोश व्याप्त है..परिजन केंदुआडीह थाना पहुंचकर मामले में न्याय की गुहार लगा रहें है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

