BJP ने किया उम्मीदवारों की घोषणा…पहली सूचि में बाबूलाल,सीता सोरेन,चंपाई ,राज सिन्हा, रागिनी सिंह ,शत्रुध्न महतो का नाम…

BJP ने किया उम्मीदवारों की घोषणा…पहली सूचि में बाबूलाल,सीता सोरेन,चंपाई ,राज सिन्हा, रागिनी सिंह ,शत्रुध्न महतो का नाम…

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो गई है. भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार से चुनाव लड़ेंगे. वहीं चंपाई सोरेन सरायकेला से. लोबिन हेंब्रम बोरियो से, सीता सोरेन जामताड़ा से, गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से, गीता बालमुचू चाईबासा से, वहीं पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पोटका से चुनाव लड़ेंगी. इसके अलावा चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को भी पार्टी ने टिकट दिया है. वे जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगी.साथ ही रांची सीट पर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने फिर से सीपी सिंह पर भरोसा जताया है. उन्हें रांची विधानसभा सीट से फिर से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं नवीन जायसवाल भी फिर से हटिया सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.वहीं बरकट्ठा से अमित यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. वह चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा में चुनाव से पहले शामिल हुए मंजू देवी को भी जमुआ से, वहीं कमलेश सिंह को हुसैनाबाद से प्रत्याशी बनाया गया है.

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा की पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम जारी है. वहीं पहली लिस्ट जो जारी हुई है, उसमें कई दिग्गजों के नाम हैं. जेएमएम से भाजपा में शामिल सीता सोरेन,चंपाई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है. वही धनबाद MLA राज सिन्हा को तीसरी बार टिकट मिला है वही झरिया से रागिनी सिंह और बाघमारा से धनबाद सांसद ढुलु महतो के बड़े भाई शत्रुध्न महतो को टिकेट मिला है

देखिये लिस्ट में किसे कहां से टिकट मिला है

राजमहल- अनंत ओझा
बोरियो- लोबिन हेंब्रम
लिट्टीपाड़ा-बाबूधान मुंर्मू
महेशपुर- नवनीत हेंब्रम
शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन
नाला- माधवचंद्र महतो
जामताड़ा- सीता सोरेन
दुमका- सुनील सोरेन
जामा- सुरेश मुर्मू
जरमुंडी-देवेंद्र कुंवर
मधुपुर- गंगानारायण सिंह
सारठ- रंधीर सिंह
देवघर-नाराय़ण दास
पौड़ैयाहाट- दवेंद्रनाथ सिंह
गोड्डा- अमित मंडल
महगामा-अशोक भगत
कोडरमा-नीरा यादव
बरकट्ठा-अमित यादव
बरही-मनोज यादव
बड़कागांव- रोशन लाल चौधरी
सिमरिया- उज्जवल दास
हजारीबाग- प्रदीप प्रसाद

बगोदर-नागेंद्र महतो
जमुआ- मंजू देवी
गांडेय- मुनिया देवी
गिरिडीह- निर्भय शाहाबादी
बेरमो- रवींद्र पांडेय
बोकारो- विरंची नारायण
चंदनक्यारी-अमर बाउरी
सिंदरी-तारा देवी
निरसा-अर्पणा सेन गुप्ता
धनबाद- राजसिन्हा
झरिया-रागिनी सिंह
बाघमारा- शत्रुध्न महतो
बहरागोड़ा- दिनेशानंद गोस्वामी
घाटशिला- बाबूलाल सोरेन
पोटका- मीरा मुंडा
जमशेदपुर पूर्वी- पूर्णिमा दास
सरायकेला- चंपाई सोरेन
चाईबासा- गीता बलमुचू
मझगांव- बड़कुंवर गगरई
जगन्नाथपुर-गीता कोड़ा
चक्रधरपुर-शशिभूषण समड
खरसांवा- सोनाराम बोदरा
तोरपा- कोचे मुंडा
खूंटी-नीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरी-रामकुमार पाहन
धनवार- बाबूलाल मरांडी
रांची- सीपी सिंह
हटिया-नवीन जायसवाल
कांके-जीतू चरण राम
मांडर- सन्नी टोप्पो
सिसई-अरूण उरांव
गुमला- सुदर्शन भगत
विशुनपुर- समीर उरांव
सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा
कोलेबिरा- सुजान जोजो
मनिका- हरेकृष्ण सिंह
लातेहार-प्रकाश राम
पांकी- शिवपूजन मेहता
डालट्नगंज- आलोक चौरसिया
विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी
छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया
हुसैनाबाद- कमलेश सिंह
गढवा- सत्येंद्र तिवारी
भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही

NEWS ANP के लिए रांची से V.सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *