सिद्धार्थ गौतम बने स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी के सदस्य…

सिद्धार्थ गौतम बने स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी के सदस्य…

धनबाद(DHANBAD): सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह को स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस का सदस्य बनाया गया है. गौतम वर्तमान में हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के उपाध्यक्ष व जनता मजदूर संघ के महामंत्री हैं. वह अब कोयला मंत्रालय की स्थायी सुरक्षा समिति में एचएमएस का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस आलोक गुरुवार को एचएमएस के महामंत्री हरभजन सिंह सिंधु ने कोयला सचिव को पत्र भी प्रेषित कर दिया है. इसके मुताबिक एचएमएस के वरिष्ठ नेता नाथूलाल पांडे के स्थान पर अब सिद्धार्थ गौतम को कोयला मंत्रालय के सुरक्षा समिति में शामिल किया गया है.

बता दें कि स्थायी सुरक्षा समिति कोल मंत्रालय द्वारा गठित की जाती है. कोयला खदानों की सुरक्षा पर स्थायी समिति में यूनियन के सात सदस्य है. इनमें बीएमएस से दो, एचएमएस, एटक, सीटू, सीएमओएआइ व इम्मा से एक- एक सदस्य सम्मिलित है. समिति खदानों में सुरक्षा की स्थिति और उपायों की पर्याप्तता की समीक्षा करती है. जिसमें कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया व सहायक कंपनियों के सीएमडी के अलावा डीजीएमएस के डीजी समेत अन्य अधिकारी शामिल होते है. सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह को सुरक्षा समिति का सदस्य बनाये जाने पर जमसं कोयला भवन सचिव अरुण प्रकाश पांडे व रंजय कुमार आदि ने बधाई दी है.

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *