जामताड़ा(JAMTARA): नारायणपुर थाना के करमाटांड़ करमदाहा मुख्य मार्ग के पन्दनी जोरिया के पास मजदूरों से भरा पिकअप वैन पलट गया। जिसमें 10 मजदूर घायल हो गए । वही तीन की मौत हुई है। हृदय विदारक दुर्घटना गुरूवार देर शाम की है। जब 13 मजदूरों का जत्था कुरता – बरियारपुर एवं रंगाबांध गांव में टमाटर खेत की खुदाई कर लौट रहा था..
शराब के नशे में पिकअप वैन के ड्राइवर चला रहा था गाड़ी
घायलों ने बताया कि पन्दनी में ड्राइवर ने पार्टी की। जहां पहले जम कर शराब पिया। वापस लौटने के दौरान जरूरत से अधिक तेज रफ्तार था। घुमावदार मोड़ पर नशे में धुत्त चालक का नियंत्रण बिगड़ गया । जब तक वह कुछ समझता । उससे पहले ही मजदूरों से भरा पिकअप वैन जोरिया में पलट गया..
रेस्क्यू आपरेशन में बारिश ने डाला खलल, समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका घायल
घटना के वक्त तेज गर्जना के साथ झमाझम बरसात हो रहा था। जोरदार बिजली चमक रही थी। जिसके चलते मजदूरों को अस्पताल पहुंचने में लेट हो गया। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी का दल मौके पर पहुंचा। जिनके पहले ही स्थानीय लोगों ने निजी बोलोरो से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया था ..
घटना में आठ मजदूर घायल एवं तीन की हुई मौत
घटना में रंगाबांध गांव निवासी जगदीश मेहरा, बुधन मेहरा एवं कुरता निवासी जोसेफ मुर्मू की मौत हो गई। वही रंगाबांध गांव निवासी पांडा मेहरा,जगदीश मेहरा,सूचन कुमार,दुर्योधन मेहरा,शूकर मेहरा बरियारपुर गांव निवासी राजेश टुडू,सुदामा मुर्मू,मुस्कान मुर्मू,कुरता गांव निवासी शिवचरण हेम्ब्रम घायल है..
गंभीर रूप से आठ घायलों को किया रेफर
गंभीर रूप से आठ घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।घटना के बाद अस्पताल परिसर में बीडीओ मुरली यादव,सीओ देवराज गुप्ता एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी की तत्परता से घायलों को धनबाद और जामताड़ा भेजा गया..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आरपी सिंह की रिपोर्ट

