NDA:सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय..68 सीटों पर भाजपा और 10 सीटें आजसू को मिलेगी….

NDA:सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय..68 सीटों पर भाजपा और 10 सीटें आजसू को मिलेगी….

रांची(RANCHI ): एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। 81 में से 68 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी और 10 सीटें आजसू को मिलेगी। लोजपा भी इस चुनाव में अपनी भागीदारी की मांग पर अड़ी है। इससे मामला अटक गया है। जदयू के खाते में तीन सीट गई है। लोजपा जिद पर रही तो जदयू को दो, लोजपा को एक सीट मिलेगी..

एनडीए में सीट शेयरिंग में इस बार एक नया प्रयोग हो रहा है। दरअसल आजसू बड़कागांव सीट से अपने नेता रोशनलाल को लड़ाना चाहता था। आजसू के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशनलाल पहले भी आजसू टिकट पर यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। मामला फंसा तो तय हुआ कि रोशनलाल बड़कागांव से ही लड़ेंगे, लेकिन भाजपा के टिकट पर। अब वे भाजपा की सदस्यता लेंगे, इसके बाद बड़कागांव से पार्टी उन्हें प्रत्याशी घोषित करेगी। दरअसल आजसू बड़कामाय साथ मांडू सीट पर भी दावा कर रहा था। लेकिन भाजपा को यह मंजूर नहीं था। मांडू से आजसू के तिवारी महतो के नाम पर चर्चा शुरू हुई, लेकिन बात अटक गई। फिर बड़कागांव सीट से भाजपा की टिकट पर रोशनलाल को मांडू से आजसू के तिवारी महतो को उतारने पर बात बनी..

रांची से नवीन जायसवाल, हटिया से अजय नाथ हो सकते हैं प्रत्याशी

सूत्रों का कहना है कि भाजपा हटिया विधायक नवीन जायसवाल को रांची सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। वहीं खाली होने वाली हटिया सीट से अजय नाथ शाहदेव पर दांव खेल सकती है। अजय नाथ कांग्रेस के नेता हैं और वे हटिया से कांग्रेस टिकट के लिए सक्रिय है। इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पहले विचार किया था, लेकिन बात अटक गई थी। कुछ दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता के साथ अजय नाथ शाहदेव की फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद फिर से यह मामला पटरी पर लौटा। संभावना है कि अजय नाथ जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं..

आज दिल्ली में जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची

भाजपा गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेकर बुधवार को रांची लौटे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा दिल्ली में की जाएगी। बैठक में प्रत्याशियों के साथ हो चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा जल्दी ही प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि चुनाव की घोषणा होने के 48 घंटे के भीतर पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी..

10 सीटों पर संतुष्ट नहीं आजसू, चार और सीटों के लिए दबाव बना रहा

आजसू को इस बार 10 सीटें मिली हैं। लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह और चार सीटों के लिए भाजपा पर दबाव बना रहा है। सूत्रों का कहना है कि बड़कागांव विधानसभा सीट से आजसू नेता रोशनलाल को भाजपा के टिकट पर उतारने को लेकर भी पार्टी सहमत नहीं है। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का दबाव है कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार न करो गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आजसू को सात सीटें दी थी। आजसू तैयार नहीं हुआ और गठबंधन टूट गया। इसका नुकसान दोनों पार्टियों को उठाना पड़ा था..

NEWSANP के लिये रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *