शहनाई पर चुनाव की मार.. सैकड़ों शादी की बुकिंग कैंसिल…

शहनाई पर चुनाव की मार.. सैकड़ों शादी की बुकिंग कैंसिल…

धनबाद (DHANBAD): चुनाव आचार संहिता मंगलवार से लागू हो गयी. 20 नवंबर को धनबाद में विधानसभा का चुनाव है. जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आचार संहिता के दौरान 16, 17, 19, 22 व 23 नवंबर को शादी का लग्न है. विधानसभा चुनाव के लिए जहां-जहां प्रस्तावित बूथ है, वहां-वहां की शादी की बुकिंग कैंसिल हो रही है. धनबाद डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के मुताबिक नवंबर माह में पांच लग्न है, जिसमें सैकड़ों शादी की बुकिंग है. चुनाव आचार संहिता में गाड़ी की धर-पकड़ व खरीदारी कोलेकर होनेवाली परेशानी को देखते हुए भी लोग शादी की बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं. अब लोग बुकिंग कैंसिल कराकर लग्न की अगली तिथि के लिए बुकिंग करा रहे हैं. धनबाद क्लब में 20 को शादी की बुकिंग थी. यहां चुनाव के लिए बूथ बनाया जाता है. धनबाद क्लब की बुकिंग कैंसिल हो गयी है. नेहरू कॉम्प्लेक्स, लिंडसे क्लब सहित नगर निगम के विवाह भवनों में शादी को लेकर हुई बुकिंग कैंसिल हो रही है.

NEWSANP के लिये धनबाद से रागिनी पांडेय कोई रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *