धनबाद(SINDRI): धनबाद जिले को अपराध मुक्त एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के क्रम में सिंदरी में वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने किया एक अपराधी को गिरफ्तार है … पुलिस टीम ने स्टेशन की तरफ से आ रही बिना नंबर वाली बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस दल को देखकर पीछे बैठे युवक बाइक से कूद झाड़ियों की तरफ भाग गए। बाइक चालक को उक्त वाहन की दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। पकड़े गए व्यक्ति से बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक ने कागजात पेश नहीं किया। उक्त वाहन चोरी का संदेह होने एवं पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बाइक चोरी करने की बात को स्वीकार किया । आरोपी युवक ने जानकारी देते हुए अपना नाम विकास राम उर्फ विकेश ,उम्र लगभग 27 वर्ष एवं पता आर एम फोर क्वार्टर नंबर 643/ 644 रांगामाटी, थाना बलियापुर,जिला धनबाद बताया । सिंदरी थाने में बिना नंबर मोटरसाइकिल पर कांड संख्या 86/ 2024 दिनांक 14/10 /2024 धारा 317 (5)238/3 (5 )बी एनएस पर केस दर्ज किया गया ..
सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वरिय SSP के निर्देश पर रात 7:00 बजे से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। रात 8:30 बजे उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की सफलता मिली। प्रभारी द्वारा बताया गया कि जल्द ही अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा आरोपी ने पूर्व में भी सिंदरी थाना अंतर्गत कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसमें शहरपुरा में लक्की सिंह के ऑफिस में फायरिंग , एचयूआरएल सबस्टेशन में केबल चोरी एवं शहरपुरा में दो बाइक चोरी करने की अपनी संलिप्तता स्वीकार की है..
NEWSANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

