झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त गठित मीडिया कोषांग को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक..

झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त गठित मीडिया कोषांग को लेकर नगर आयुक्त ने की बैठक..

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को नगर आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, मीडिया कोषांग रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त गठित मीडिया कोषांग की बैठक समाहरणालय में कई गई..

इस दौरान चुनाव में मीडिया कोषांग व एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की जिम्मेदारी पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि एमसीएमसी के अधिकार व कार्यों की पूरी जानकारी रहे। उन्होंने सभी कार्यालय कर्मियों को पूरी तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का निदेश दिया है..

मौके पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विनीता कुमारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे..

NEWSANP के लिय धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *