धनबाद(DHANBAD): अनुमंडल पदाधिकारी सह 40 धनबाद विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने पुराने समाहरणालय में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बैठक की.
इस अवसर पर उन्होंने 40 धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सभी सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी के साथ विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

