झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के धनबाद आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ..

झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के धनबाद आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ..

झरिया(JHARIA): झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने मगंलवार को धनबाद पहुंचे। वही राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चाक चौबंद की गई थी।अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगाये गए मेटल डिटेक्टर डोर से जाँच के बाद ही है आम लोगों के प्रवेश की अनुमति थी। उद्घाटन समारोह मे धनबाद उपायुक्त डीसी, धनबाद एसएसपी के अलावे पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता समेत आईएमए अध्यक्ष डॉ.एके सिंह एवं शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक गण उपस्थित थे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने राज्यपाल को फूलो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। साथ ही झरिया विधनसभा क्षेत्र से संबंधित कई बातों पर राज्यपाल से विस्तार पूर्वक चर्चाएं की

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *