धनबाद (DHANBAD): जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव खत्म होने के बाद में अब इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 तारीख को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं झारखंड में दो फेज में चुनाव होंगे। यहां पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। केरल में 47 विधानसभा क्षेत्रों और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी.

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट