धनबाद (BAGHMARA): बाघमारा के राजगंज थाना पर कल रात स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
दरअसल ग्रामीणों का यह आरोप था कि एक किशोरी के शव के साथ छेड़छाड़ किया गया है। किशोरी की मौत चंद दिन पहले किसी ऊँचे स्थान से गिरने से हो गयी थी।उसके बाद उसे विधिवत दफनाया गया थाऔर उसके कब्र पर नियमित रूप से कुछ विधान किया जाने लगा। पर कल जब मृतिका के परिजन कब्र पर पहुँचे तो पाया की कब्र के मिट्टी को हटाया गया है.
इसी बात को लेकर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए मृतिका के गांव वालों ने राजगंज थाना पहुँचकर हंगामा किया।साथ ही जीटी रोड को भी जाम कर दिया था। हालांकि प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद कुछ ही मिनटों में सड़क जाम को हटा दिया गया पर ग्रामीण थाने के मुख्य द्वार पर जमे रहे.
मामले की खबर पाकर बाघमारा डीएसपी पुरूषोत्तम कुमार सिंह सहित कई थानों के बल राजगंज थाना पहुँचे।डीएसपी के द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने और दो युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी के बाद ग्रामीणों का हंगामा समाप्त हुआ। वहीँ मामले में पुलिस उन दो युवकों से कई बिन्दु को ध्यान में रखते हुए पूछताछ करते हुये तफ्तीश कर रही है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

