दशहरे के दिन ही उजड़ गई एक मां की कोख…

दशहरे के दिन ही उजड़ गई एक मां की कोख…

आरा(AARA): बिहार के आरा से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां की कोख दशहरे के दिन ही उजड़ गई. उस मां को क्या पता था कि जिस लाल के लिए वह इतना दर्द सह रही है. उस मासूम पर किसी शैतान की नजर है और वह उस मासूम को हमेशा के लिए उसकी मां से अलग कर देगा. दरअसल आरा के जगदीशपुर थाना के भोराही गांव में एक नौ माह के बच्चे का शव झाड़ियों में से बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद परिजनों ने आरा- मोहनिया फोर लेन हाट पोखर के पास सड़क को जाम कर दिया.

मां की गोद से गायब हुआ मासूम

जानकारी के मुताबिक तीयर थाना निवासी विकास यादव का नौ माह का बेटा युवराज अपनी मां पुजा कुमारी के संग जगदीशपुर थाना के भोराही में दशहरा पर्व को लेकर पहुंचा था. बच्चा युवराज अपनी मां मौसी और नानी आरती देवी के संग पलंग पर ननिहाल में सोया था. परिजनों के मुताबिक देर रात लगभग 11 बजे रात में मां जब उठी, तो बच्चा पलंग पर नहीं था. जिसके बाद मां ने शोर मचाया शोर से उठे परिजनों को जब बच्चे के गायब होने की खबर मिली तो उन्होंने खोजबीन शुरू की.

तंत्र-मंत्र और बलि की बात आ रही सामने

बच्चे के नहीं मिलने पर देर रात में किसी के द्वारा उठा ले जाने की आशंका जताई. उसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद जगदीशपुर थाना वहां पहुंचा. लेकिन कुछ खास हुआ नहीं। सुबह में बच्चे का शव घर से दो सौ गज की दूरी पर मिला. उसके बाद कोहराम मच गया. कुछ लोग तंत्र-मंत्र और बलि की बात भी कह रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

NEWSANP के लिए आरा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *