दुर्गा पूजा के दौरान जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु धनबाद पुलिस ने की विशेष तैयारी….

दुर्गा पूजा के दौरान जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु धनबाद पुलिस ने की विशेष तैयारी….

धनबाद(DHANBAD): दुर्गा पूजा के दौरान जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु की धनबाद पुलिस ने विशेष तैयारी की है। जिले में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जिला पुलिस बल, जैप व ट्रैफिक के करीब ढाई सौ से ज्यादा जवानों व पदाधिकारियों की तैनाती विभिन्न ड्राप गेट एवं प्रमुख स्थलों पर की गई है…

पूजा के दौरान धनबाद में यातायात व्यवस्था को बेहतर व सुगम बनाने के उद्देश्य से आज ट्रैफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह द्वारा सभी जवानों को ब्रिफ़ किया गया। ब्रिफिंग के दौरान जवानों को विशेष दिशानिर्देश दिए गए जिसके अनुपालन के तहत यातायात नियमों का सख्ती से पालन करते हुए निर्धारित रूट एवं सभी ड्राप गेट पर यातायात को निर्बाध सुचारु रखने का निर्देश दिया गया..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *