धनबाद(NIRSA): निरसा के मुगमा मोड़ में गुरुवार को माले आदिवासी मोर्चा के बैनर तले आदिवासी समाज के सरना धर्म का अपमान किये जाने के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने JBKSS प्रमुख जयराम महतो का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान जयराम महतो मुर्दाबाद, जयराम महतो होश में आओ, हमसे जो टकरायेगा चूर चूर हो जाएगा, आदिवासियों का अपमान करना बंद करो, आदिवासी एकता जिंदाबाद, के नारे लगाए।आदिवासी मोर्चा के महासचिव देवा मराण्डी ने कहा की जयराम महतो अपने आप को ज्ञानी मानते है और संविधान के किताब को लेकर घूमते है लेकिन देवघर में जो उन्होंने किया उससे यह साफ झलकता है की वे ज्ञानी नहीं है अपने सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने हमारे धर्म के ग्मच्छा को अपने पैरो के नीचे रख कर भाषण दे रहा है.
जिस गमछा को लेकर हमलोग सरना धर्म की पूजा करते है। उसपर पैर रख कर जयराम महतो ने भाषण दिया है। इसका पुरे झारखंड के आदिवासी समाज पुरजोर विरोध करते है जिसके कारण आज हमारे समाज द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों गांवो में उसका पुतला दहन किया जा रहा हैं इस मौके पर बड़ी संख्या में निरसा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांव से आए हुए आदिवासी समाज के युवक उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

