DURGA PUJA SPECIAL: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी क्लब का थीम है नशे को कहें ना…

DURGA PUJA SPECIAL: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी क्लब का थीम है नशे को कहें ना…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी क्लब का दुर्गोत्सव हमेशा से धनबाद के लोगों को लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है. हर साल यहां कुछ अनोखा पंडाल बनाने पर जोर दिया जाता है. इस साल यहां का पूजा पंडाल नशे से होने वाली समस्या व उसके खिलाफ संदेश देगा.

पंडाल को शराब की बोतलों व इंजेक्शन आदि का इस्तेमाल कर बनाया गया है. पंडाल के अंदर भी ताश के पत्ते, शराब की बोतल व इंजेक्शन आदि चीजें लटकायी गयी हैं. पूजा कमेटी की ओर से जिले के कारीगरों को प्रोत्साहन के लिए हर साल जिले के कारीगरों को ही पंडाल का काम दिया जाता है. इस साल गोधर के डेकोरेटर्स द्वारा करीब छह लाख रुपये की लागत से यहां पंडाल बनाया जा रहा है.

पंडाल की सजावट में डेढ़ लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. प्रतिमा करीब 41 हजार की है.

क्या है खासियत..

पूजा कमेटी के मुन्ना सिंह ने बताया कि कमेटी में 30 से 40 मुस्लिम साथी भी है. सभी में भाईचारा बना रहता है. सभी मिलकर यहां पूजा का आयोजन करते हैं. विसर्जन के वक्त महिलाएं भी शामिल होती हैं. कमेटी की ओर से तीन दिनों तक सभी के लिए भंडारा का आयोजन भी किया जाता है..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *