हरेन्द्र सिंह ने “धनबाद फर्स्ट” के तहत सिंगड़ा में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया…

हरेन्द्र सिंह ने “धनबाद फर्स्ट” के तहत सिंगड़ा में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन किया…



धनबाद(DHANBAD): धनबाद असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने अपने लक्ष्य “धनबाद फर्स्ट” के तहत असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बाघमारा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सिंगड़ा पंचायत सचिवालय में एक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया..


इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में असर्फी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और विभिन्न परीक्षण किए..


असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने कहा, “स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस शिविर के माध्यम से हम लोगों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं..


शिविर में उपस्थित लोगों ने इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया और ऐसे आयोजनों की नियमितता की मांग की..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *