HARYANA विस में BJP की जीत मिलने पर रागिनी सिंह ने अनोखे अंदाज में मनाया जश्न, भाजपा ऑफिस में खुद जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं को कराया मुंह मीठा…

HARYANA विस में BJP की जीत मिलने पर रागिनी सिंह ने अनोखे अंदाज में मनाया जश्न, भाजपा ऑफिस में खुद जलेबी बनाकर कार्यकर्ताओं को कराया मुंह मीठा…

झारखंड में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी: रागिनी सिंह

झरिया(JHARIA) : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झरिया विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जश्न मनाया। झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया है। इस अवसर पर कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया ।श्रीमती रागिनी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुद जलेबी बनाई। BJP कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं से श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। श्रीमती रागिनी सिंह ने मिडिया से बात करते हुए कह कि सबसे पहले तो मैं सभी को बधाई देती हूं। मैं हरियाणा की जनता का धन्यवाद करती हूं । CONGRESS झूठ का सहारा लेती है। आने वाले समय में जहां भी चुनाव होने वाले हैं, भाजपा बहुत बड़े बहुमत से जीतेगी। परिवर्तन की लहर चल चुकी हैं। जनता ने भी मन बना लिया है। आने वाले चुनाव में झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी। झरिया में भी परिवर्तन की लहर चल चुकी हैं।


News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *