सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए क्लासरूम,शौचालय और मल्टीपर्पस हॉल..आंगनबाड़ी केंद्रों का भी होगा निर्माण…

सरकारी स्कूलों में बनेंगे नए क्लासरूम,शौचालय और मल्टीपर्पस हॉल..आंगनबाड़ी केंद्रों का भी होगा निर्माण…

धनबाद(DHANBAD): जिले के सरकारी स्कूलों में अनुसार बालक शौचालय, शौचालय, मल्टीपर्पस क्लासरूम आदि बनेंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण विभाग ने जारी किया है। टेंडर 16 अक्टूबर डाला जाएगा। इसी दिन धनबाद थाना परिसर में खोला जाएगा। निर्माण कार्य 3 से 5 महीने में पूरे करने होंगे। सनद हो कि स्कूल प्रबंधन काफी समय से भवन निर्माण की मांग कर रहे थे। हर साल जर्जर भवनों की रिपोर्ट विभाग को. दे रहे थे। दैनिक भास्कर ने भी जर्जर भवनों की हालत पर खबर प्रकाशित की थी। स्कूल प्रभारियों ने बताया कि जर्जर भवनों के क्लासरूम में माता-पिता भी कक्षा संचालन से मना कर रहे थे। वहीं बारिश में परेशानी और बढ़ जाती थी। वहीं एकरा हटिया हरिजन बस्ती धनबाद, विशाल पहाड़ी नीचे कुल्ही निरसा, अकसर बाउरी टोला निरसा व चिरकुंडा गोसाईं पाड़ा निरसा में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण होगा।

इन सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे नए क्लासरूम

जरूरत धनबाद में मवि कारीटांड़, प्रावि बिशुनपुर, उत्क्रमित मवि चीरूडीह, प्रावि बालिका सिमरियाटांड, प्रावि गोसाईडीह नंबर 1, उमवि भूली बस्ती, प्रावि भुदा, झरिया हॉल, में प्रावि सुदामडीह, प्रावि महतोडीह, उर्दू उमवि भौरा नंबर 7, प्रावि भागा कोलियरी, मवि सुतुकडीह, उमवि गौरखूटी, उमवि भुतगढ़िया, गोविंदपुर में नया प्रावि लिपिडीह आसना, बाघमारा में प्रावि बड़ा पांडेयडीह, प्रावि किया भंडारडीह पूर्व, प्रावि भंडारडीह पश्चिम, मवि भटमुरना और बलियापुर में टेंडर उत्क्रमित प्रावि रायटोला खरीकाबाद, प्रावि सिमपाथर, प्रावि भागरामपुर, प्रावि तक कंकरागढ़, प्रावि रांगामाटी में दो-चार नए क्लासरूम।

जिले के इन विद्यालयों में बनाए जाएंगे शौचालय

मवि कुसुंडा मटकुरिया, मवि छाताटांड़, प्रावि भुदा, उउवि बसुरिया नंबर 2, मवि दुर्गामंदिर, मवि चासनाला, उउवि खास जीरागोड़ा, उमवि जहाजटांड़, उवि भौंरा, बीके राय उवि कतरास, उत्क्रमित मवि दरदाहा, संस्कृत उवि धनबाद, प्रावि गोपीनाथडीह, प्रावि सिंदुरपुर, प्रावि कोराहिर, प्रावि लालाडीह, उमवि घड़बड़, प्रावि दानुडीह, प्रावि आसनबनी, प्रावि सरिसाकुंडी, आदर्श हिंदी बालिका मवि पुराना बाजार, बीएसएस बालबाड़ी मवि, उउवि पाथरबंगला, प्रावि चौथाईकुल्ही, मवि खास जयरामपुर, प्रावि पूर्व भगतडीह, मवि इंडस्ट्री झरिया, मवि सुदामडीह, उउवि बोर्रागढ़, उमवि भालगढ़, झरिया

एकेडमी, केसी बालिका उवि झरिया, जीएनएम +2 उवि कतरास ।

यहां बनेंगे मल्टीपर्पस हॉल

(जेबीएवी) धनबाद, +2 हाई स्कूल धनबाद, मवि दुर्गामंदिर, उवि भौंरा, उउवि जामाडोबा वाटरबोर्ड, मजदूर उवि सिंदरी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) झरिया, बीके राय बालिका उवि बाघमारा, प्रोजेक्ट बालिका उवि बलियापुर, केजीबीवी बलियापुर…

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पाण्डेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *