JMM विधायक कल्पना सोरेन ने भाषा को लेकर BJP पर किया हमला…

JMM विधायक कल्पना सोरेन ने भाषा को लेकर BJP पर किया हमला…

झारखंड(JHARKHAND): झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में विपक्षी त्रस्त हो गए हैं, उन्हें झारखंडीयत पसंद ही नहीं। भाजपा नेताओं को बाहरी बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यहां की भाषा तक नहीं आती, उनके पास अपनी कोई योजना नहीं है। उन्हें हमारी योजनाओं में कैसे रोड़ा अटकाया जाए यह बखूबी आता है। कल्पना सोमवार को सिसई के सतासीली रामनवमी मैदान में मंईयां सम्मान यात्रा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब 2016 में झारखंड में भाजपा सरकार थी तब उसने राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा से पास कर दिया है, लेकिन भाजपा वाले नहीं चाहते कि यह लागू हो।

वे पीआईएल मास्टर गैंग हो गए हैं, जो झारखंड की सभी योजनाओं मे रोड़े अटकाते हैं। चाहे वह हमारी नियोजन नीति हो, पिछड़ों के लिए आरक्षण हो या मंईयां सम्मान योजना हो। इन सभी विरोध में पीआईएल किए गए हैं। झारखंड सरकार विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों को मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना के तहत सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने झारखंड की कुडुख भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने तक संघर्ष करने की बात कहते हुए कहा कि उनकी अबुआ सरकार झारखंड की संस्कृति एवं पहचान को हर हाल में बचा कर रखेगी।

सभा को कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह व महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने भी संबोधित किया..

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *