Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024:हरियाणा में जोरो की टक्कर, बीजेपी 46 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 38 सीटों…

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024:हरियाणा में जोरो की टक्कर, बीजेपी 46 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 38 सीटों…

हरियाणा (Haryana) : हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रही है। 49 सीटों से अधिक पर बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

वहीं कांग्रेस को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ेगी तस्वीर साफ होने लगेगी। हरियाणा में भाजपा को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी। वहीं कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

NEWSANP के लिए हरियाणा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *