POLITICAL STEP: झरिया:BCCL प्रोजेक्ट विस्तार से स्थानीय लोगों में होने वाली उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए BJP नेत्री ने किया GM से वार्ता…

POLITICAL STEP: झरिया:BCCL प्रोजेक्ट विस्तार से स्थानीय लोगों में होने वाली उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए BJP नेत्री ने किया GM से वार्ता…

झरिया (JHARIYA )पिछले कुछ दिनों से कोयरीबांध मोहल्ले के स्थानीय लोगों में एक भ्रम और आशंका स्थिति उत्पन्न हो गई थी कि राजापुर प्रोजेक्ट के दक्षिण की तरफ जो उत्खनन कार्य होने जा रहा है जिससे उनके मोहल्ले और झरिया शहर का अस्तित्व को खतरा उत्पन्न होना है।

इस संदर्भ में स्थानीय लोगो के साथ भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी एवं अरुण साव के नेतृत्व में बीसीसीएल एरिया 9 के महाप्रबंधक एके सिंह से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से रूप से चर्चा हुई जहा महाप्रबंधक ने पूरी तरह आश्वस्त करते हुए बताया कि तात्कालीन विधायक संजीव सिंह के नेतृत्व में और उनकी पहल पर 2014 में तय समझौता हुआ था उसके अनुरूप ही काम किया जा रहा है और आगे भी इसी के तहत कार्य करेंगे और लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा कि दक्षिण दिशा की ओर कोयरिबांध के रहने परिवार मोहल्ले की तरफ किसी प्रकार की आग ना फैले उसके लिए गार्ड वाल बनाएंगे बाकायदा वहां जो पहाड़ है उसके ऊपर पौधारोपण आदि करके उसे पार्क का रूप दिया जाएगा जिससे वहां के पर्यावरण को भी हम लोग बढ़ावा दे पाएंगे और बार बार लोगो को उन्होंने आश्वस्त करते हुए लोगो को किसी भी प्रकार की आशंका से ग्रस्त ना होने की बात पर जोर दिया

किसी प्रकार के भ्रम पर आप ध्यान ना दे उन्होंने कहा कि मैं मोहल्ले के रहने वाले लोगों और आप लोगों को आश्वस्त करते हैं कि इस प्रकार का कोई काम नहीं किया जाएगा जिससे जानमाल या किसी अन्य प्रकार का वहां पर कोई खतरा उत्पन्न हो साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हर 15 दिन पर आपके मोहल्ले के लोग दूरभाष पर या मुझसे मिलकर भी हर 15 दिन पर वहां क्या प्रगति हो रही है उसपर जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही आप हम लोगों को जानकारी दीजिए और प्रबंधन भी इसकी जानकारी लेंगी और परस्पर जानकारी के आधार पर उस कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाते रहेंगे। वही बोरागढ के मजदूरों को आइडेंटिटी कार्ड मेडिकल कार्ड और संवेदक के द्वारा 2021 से लेकर 2024 तक का काटा गया पीएफ अभी तक पीएफ अकाउंट में जमा न करने साथ ही बोनस को लेकर पूजा से पहले भुगतान करने के साथ साथ वहा उत्पन्न धूल और प्रदूषण को देखते हुए पानी का नियमित छिड़काव पीने की पानी के किल्लत को देखते हुए वहा रह रहे लोगो के लिए समुचित पानी की व्यवस्था बिजली समेत कई अन्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई

जहा महाप्रबंधक ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए जल्द ही समस्याओ के समाधान होने की बात कही। इस दौरान भाजपा नेता सह जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह उपाध्यक्ष,प्रदीप कुमार सिन्हा,अमर सिंह,अनिल नोनिया, दिनेश पासवान, उपेन्द्र सिंह,रंजीत चौहान समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *