झरिया।(JHARIYA )बस्ताकोला क्षेत्र में मुख्यालय के निर्देशानुसार 04 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2024 तक मनाये गए दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-2025 के समापन सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अनिल कुमार सिन्हा ने उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों को पोधा भेंट कर किया गया । जबकि स्वागत सम्बोधन क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अभिषेक राय द्वारा किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, महाप्रबंधक (कल्याण) के प्रतिनिधि प्रभात कुमार, प्रबंधक (कार्मिक/कल्याण/पेंशन) ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा को देखते हुवे सांस्कृतिक कार्यक्रम को वर्ष में और अधिक बार आयोजित करने का प्रयास करने का वादा किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक, बस्तकोला क्षेत्र ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा के प्रदर्शन की प्रशंसा की एवं सभा में मौजूद सभी कर्मियों से सांस्कृतिक प्रतियोगिता में और अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया |
तत्पश्चात् कार्यक्रम में अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-2025 के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए कर्मियों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर जूरी सदस्यों को मानदेय एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं अन्य श्रमिक संगठन प्रतिनिधि, क्षेत्रीय कर्मचारी अधिकारी एवं सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे ।सभी प्रतिभागियों को एक स्मृति चिन्ह देकर उनकी हौसला अफजाई की गई । कार्यक्रम संपादन में श्रीमती किरण रानी नायक प्रबंधक कल्याण की महती भूमिका रही ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री शिखा रानी महतो, प्रबंधक (कार्मिक) एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री देबाशीष बाग, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन/कल्याण) द्वारा किया गया ।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

