बड़ी संख्या में युवाओं ने जनता मजदूर संघ का दामन थामा, संघ में जुडने पर माला पहना कर युवाओं को किया स्वागत…

बड़ी संख्या में युवाओं ने जनता मजदूर संघ का दामन थामा, संघ में जुडने पर माला पहना कर युवाओं को किया स्वागत…

झरिया(JHARIA)रघुकुल, सरायढेला आवास में रविवार को झरिया विधायक सह जनता मजदूर संघ अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रति आस्था रखते हुए झरिया के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 की संख्या में युवाओं ने जनता मजदूर संघ का दामन थामा। वही एकलव्य सिंह ने सभी नवयुवकों को माला पहना कर संगठन में शामिल कराया।

मौके पर मौजूद विधायक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आपके संगठन में शामिल होने से बीसीसीएल क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिली है।


जनता मजदूर संघ में शामिल होने वाले में मुख्य रूप से गौतम पवार, अमित सिंह, अनुज यादव, रमेश शर्मा, राजेश कुमार, अंशुमन मिश्रा, छोटे लाल यादव, विपुल यादव, रामप्रवेश राय, अमरिंदर सिंह, राजू कुमार, गुड्डू राय, संजीत सैनी समेत सैकड़ों युवा मौजूद थे।


News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *