SCORPIO चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्वेदन, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के द्वारा किया गया था चोरी ,बिहार की अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

SCORPIO चोरी मामले का पुलिस ने किया उद्वेदन, अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के द्वारा किया गया था चोरी ,बिहार की अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो शातिर अपराधी  गिरफ्तार

पाकुड़ (PAKUD):पाकुड़ बीते 29 सितंबर 2024 को नगर थाना अंतर्गत भगत पाड़ा से दो स्कॉर्पियो की हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस ने चोरी हुए एक स्कॉर्पियो जिसे अपराधियों ने एक कबाड़ी दुकान में बेचा था उसके पार्ट्स को जप्त कर थाना ले आई है वहीं दूसरा स्कॉर्पियो बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत कुचायकोट थाना में वहां की पुलिस जप्त कर रखी हुई है..

उदभेदन के मामले को लेकर नगर थाना में एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसके बाबत विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भगतपाड़ा से चोरी हुए दो स्कॉर्पियो के बाबत स्कॉर्पियो के मालिक जगदीश प्रसाद भगत के लिखित सूचना के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 245/24 दर्ज की गई थी. वहीं चोरी का मामला सामने आते ही मेरे द्वारा पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में तीन छापेमारी टीम का गठन किया गया..

जिसमें नगर थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के साथ-साथ पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, विकर्ण कुमार,राहुल गुप्ता,अनूप कुमार सिंह, दिलीप कुमार वस्की, सहायक अवर निरीक्षक सनातन माझी,अवधेश कुमार यादव शामिल थे। तीनों छापेमारी टीम के सदस्यों ने स्कॉर्पियो चोरी के मामले में टेक्निकली रूप से अनुसंधान प्रारंभ किया और इनपुट के आधार पर बिहार के गोपालगंज,मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले में लगातार छापेमारी कर कांड में चोरी किए गए दोनों स्कॉर्पियो को बरामद करते हुए कांड में सलिप्त सत्रोहन कुमार उर्फ चंदन तथा मोहम्मद अली उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया ..

एसपी ने बताया कि घटना में चोरी किए गए एक स्कॉर्पियो गाड़ी जो गोपालगंज जिला के थाना में है को जप्त किया गया है जिसको थोड़ी सी कानूनी प्रक्रिया के पश्चात जल्द ही लाया जाएगा तथा दूसरा स्कॉर्पियो गाड़ी जिसको अपराधियों के द्वारा वैशाली जिला के बालिगांव थाना अंतर्गत एक कबाड़ी वाला को बेच दिया गया था जो गाड़ी को कबाड़ी वाले द्वारा कटवा दिया गया को बरामद पार्टस के साथ जप्त कर थाना लाया गया है। एसपी ने बताया कि यह दोनों अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं तथा बिहार एवं झारखंड के अनगिनत थानों में दो दर्जन से अधिक मामले इन पर दर्ज है। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ किया जा रहा है इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने बताया कि स्थानीय एक व्यक्ति की भी संलिप्त इसमें सामने आ रही है उसने ही इन्हें चोरी को लेकर इनपुट उपलब्ध करवाया था। जल्द ही उसे व्यक्ति को भी धर दबोचा जाएगा। एसपी ने कहा कि कांड के उद्वेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *