मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस करेगी कार्रवाई…

मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस करेगी कार्रवाई…

 रांची(RANCHI) : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को लेकर एक फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है. उनपर एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सीटी एसपी कार्यालय में शिकायत का पत्र वायरल हुआ इसको लेकर सुबह से भ्रम की स्थिति थी. मामले में पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है. इस पूरे मामले की जांच की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि आखिर पत्र कैसे वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी.

रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने मामले को लेकर बताया कि एसपी कार्यालय में इस तरह का केस दर्ज नहीं होता है. उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि इस पत्र को सोर्स क्या है और यह आखिर कैसे वायरल हो रहा है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *