MDO मोड के विरोध मे संजुक्त मोर्चा ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र..

MDO मोड के विरोध मे संजुक्त मोर्चा ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र..

झरिया। (JHARIYA)संयुक्त मोर्चा के बेनर तले नॉर्थ-साउथ-तिसरा-जीनागोरा एकीकृत कोलियरी एरिया 10 के एमओसीपी कार्यालय में शनिवार को प्रबंधक व संयुक्त मोर्चा के नेताओं साथ बैठक की हुई। प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद परियोजना विस्तार नहीं करने एवं वर्कशॉप बन्द कर देने तथा एम डी ओ मोड़ को बढ़ावा देने के विरोध में प्रदर्शन की गई।

जिसके बाद संयुक्त मोर्चा की ओर सें मांग पत्र सौंपा गया। संयुक्त मोर्चा एवं कोयला भवन के वरीय अधिकारीयों के बीच पत्रांक संख्या 107-43 (आईआर) 9 जनवरी 2024 को समझौता हुई थीं कि 10 वर्षों तक परियोजना सुचारू रूप से चलाने के लिए परियोजना से सटे बिजली घर एवं रह रहे लोंगो को अन्न स्थानों पर बसाया जाएगा। लेकिन परियोजना विस्तारीकरण हेतु कोई पहल नहीं हो रहा है। बगैर वैकल्पिक व्यवस्था किये वर्कशॉप को ध्वस्त कर दिया गया है। जिससे कंपनी को करोडों की संपत्ति के नुकसान होने की पूर्ण सम्भावना है।

डीजल टंकी बन्द कर देने से मशीनों में तेल आपूर्ति बाधित हो रहा है। मजदूरों को एवं संयुक्त मोर्चा को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रबंधन द्वारा परियोजना को बंद कर देने का मन बना ली गई है। 7 दिनों के बाद कभी भी कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जवाबदेही प्रबंधन की होगी।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *