CM ने जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट एवं गायघाट में अप रैम्प सम्पर्कता का किया लोकार्पण, पटना सिटी में नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का किया उद्घाटन, 87 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 408.75 करोड़ रूपये की योजनाओं का किया शिलान्यास…

CM ने जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट एवं गायघाट में अप रैम्प सम्पर्कता का किया लोकार्पण, पटना सिटी में नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का किया उद्घाटन, 87 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 408.75 करोड़ रूपये की योजनाओं का किया शिलान्यास…

पटना(PATNA):पटना, 03 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आशोक राजपथ के पास कार्यक्रम स्थल से जेपी गंगा पथ के कृष्णा घाट सम्पर्कता का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा गायघाट में आयोजित कार्यक्रम स्थल से जेपी गंगा पथ के गायघाट अप रैम्प सम्पर्कता का फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे अशोक राजपथ पर लगनेवाले जाम में कमी आयेगी। गाड़ियां अब कृष्णा घाट लिंक पथ से जेपी गंगा पथ का उपयोग कर सकेंगी साथ ही गायघाट में भी अप रैंप बनने से लोगों को जेपी गंगा पथ पर आवागमन में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ से लौटने के क्रम में गांधी घाट पर रूककर गंगा नदी के घटते जलस्तर का जायजा लिया..

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पटना सिटी में नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-2 के अन्तर्गत कुल 87 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के अन्तर्गत भवन निर्माण हेतु 408.75 करोड़ रूपये की योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन का उद्घाटन करने के पश्चात् प्रशासनिक भवन, मेकेनिकल वर्कशॉप, टेक्निकल वर्कशॉप में जाकर वहां की कार्य पद्धतियों एवं व्यवस्थाओं की शिक्षकों एवं छात्रों से जानकारी ली..

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *