PATNA METRO: GOOD NEWS 2025 में शुरू होगी पटना मेट्रो…

PATNA METRO: GOOD NEWS 2025 में शुरू होगी पटना मेट्रो…

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में जल्द ही मेट्रो चलेगी। जुलाई 2025 तक पटना मेट्रो शुरू हो जाएगी। इसके लिए पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (PMRC) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की देखरेख में काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है। वे चाहते हैं कि पटना जल्द से जल्द मेट्रो वाला शहर बन जाए।

इस दिन से चलेगी पटना की पहली मेट्रो रेल

पटना मेट्रो का पहला चरण जुलाई 2025 में पूरा होगा। इस चरण में 26 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। पहली मेट्रो मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक चलेगी। बाद में इसे तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा। कुल मिलाकर यूं समझिए कि पहली मेट्रो मलाही पकड़ी स्टेशन से जुलाई 2025 में खुलेगी और न्यू आईएसबीटी तक जाएगी। ऐसे में अब सिर्फ 10 महीने का इंतजार बाकी रह गया है।

बिहटा एयरपोर्ट से भी मेट्रो के जोड़े जाने की संभावना

बिहटा में बन रहे नए एयरपोर्ट को भी मेट्रो से जोड़ा जा सकता है। अभी एयरपोर्ट बनाने में 1400 करोड़ रुपयों की लागत आएगी। इस खबर के बाद पड़ोसी जिले भोजपुर के लोग उत्साहित हो गए हैं। मांग है कि बिहटा तक मेट्रो के आते ही उसका विस्तार आरा तक किया जाए। आरा के लोगों ने बिहटा से आरा तक मेट्रो चलाने की मांग की है। पटना मेट्रो के आने से शहर की तस्वीर बदल जाएगी। लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। यह शहर के विकास में भी मददगार साबित होगा।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *