दुर्गा पूजा विधि व्यवस्था को लेकर घनुडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न ।

दुर्गा पूजा विधि व्यवस्था को लेकर घनुडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न ।

झरिया (JHARIA)। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर घनुडीह ओपी परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता ओपी प्रभारी पवन कुमार ने किया जबकि संचालन भाजपा के लोदना मंडल अध्यक्ष अर्जुन निषाद ने किया। जंहा बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले बस्ती के गणमान्य लोगों व पूजा कमिटी के सदस्य मौजूद थे। ओपी क्षेत्र में कुल दो जगहों पर मां का प्रतिमा स्थापित किया जाता है जिसकी जानकारी पूजा कमिटी के सदस्यो ने दी। वही ओपी प्रभारी कुमार ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आस्था के प्रतीक बड़ा पर्व है इस पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्वक मनाने का निर्णय लें। अफवाह फैलाने वाले से सावधान रहें, किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट ना करें, पूजा के दौरान डी जे बजाना पूरी तरह से बैन रहेगी। पंडालों में मां से जुड़ा ही भक्ति भजन बजाना है, कोई ऐसी भजन नही बजाना जिससे दूसरे समुदाय को नागवार गुजरे |


मौके पर ए एस आई अखिलेश कुमार सिंह, एएसआई रामू राम, एएसआई हृदय राम चूमना उरांव संतोष रजक के अलावे शांति समिति के गिरजानंद राय, सूरज निषाद, राजेंद्र, अनंजय रावत,दिपक रावत, निषाद, भीम निषाद, अंगद सिंह, राम प्रवेश निषाद, मनोज विश्वकर्मा, छोटन साव, राजकुमार ठाकुर, मनोज विश्वकर्मा अमित साव, उत्तम कुमार, सिंकु सिंह के आलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *