ड्राई डे पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई…निरसा बॉर्डर के पास छापेमारी कर झारखंड में प्रतिबंधित 46.8 लीटर विदेशी शराब किया बरामद.. आरोपी रितेश साव को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

ड्राई डे पर उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई…निरसा बॉर्डर के पास छापेमारी कर झारखंड में प्रतिबंधित 46.8 लीटर विदेशी शराब किया बरामद.. आरोपी रितेश साव को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद उत्पाद विभाग ने निरसा के कुमारदुभी ओपी थाना क्षेत्र के मैथन मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर रितेश कुमार साव के घर में छापेमारी की जहां से 46.8 लीटर झारखंड में प्रतिबंधित विदेशी शराब और बियर बरामद किया ..दिलचस्प बात ये है कि धनधेबाज आज गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे होने के बाद भी अवैध शराब की बिक्री कर रहा था…

यह सभी शराब पश्चिम बंगाल के क्षेत्र से लाकर धनबाद के बॉर्डर क्षेत्र निरसा ,मैथन, चिरकुंडा और कुमार डूबी आदि इलाकों में बेची जा रही थी उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी के निर्देश पर छापेमारी का नेतृत्व कर रहे SI अमित कुमार ने बताया कि आरोपी रितेश कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया..छापेमारी टीम में SI जीतेन्द्र कुमार ,SI कुलदीप, SI जॉय हेम्ब्रम और दंडाधिकारी शशिकांत कुमार शामिल थे

बरामद किए गए विदेशी शराब और बियर का मूल्य करीब 80हजार रुपया बताया जा रहा है …

वहीं दूसरी ओर 01 अक्टूबर को उत्पाद विभाग की टीम ने ही झरिया चसनाका से एक ऑटो में 06पेटी अवैध शराब बरामद किया ,विदेशी शराब का सप्लाई करते सतेंद्र कुमार सिंह को पकड़ा है.उसके पास से पकड़े गए शराब की कीमत करीब 20हजार रुपए की थी..बताया जाता है कि नाइट गर्ल अंग्रेजी शराब की बिक्री झारखंड में प्रतिबंधित है वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने इसके पूर्व 25 सितंबर को निरसा थाना क्षेत्र के गोरतोपा गांव में विकास साहनी के घर में छापेमारी कर मिनी अवैध फैक्ट्री का उद्वेदन किया था और भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था| फिलहाल अवैध शराब माफिया विकास सहनी फरार है और उत्पाद विभाग की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है,

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *